• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मणिपुर मानवाधिकार आयोग ने कुकी परिवारों को 'जबरन स्थानांतरित' करने के खिलाफ लिया स्वत: संज्ञान

Manipur Human Rights Commission takes suo motu cognizance against forcible relocation of Kuki families - Imphal News in Hindi

इम्‍फाल। मणिपुर मानवाधिकार आयोग (एमएचआरसी) ने कथित तौर पर राज्य अधिकारियों द्वारा इम्‍फाल से कुकी परिवारों को हाल ही में "जबरन स्थानांतरित" किए जाने के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग के सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति उत्पलेंदु बिकास साहा और सदस्य के.के. सिंह ने हालिया मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। आयोग ने मुख्य सचिव, आयुक्त (गृह), पुलिस महानिदेशक और इम्‍फाल पूर्वी जिले के पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजकर मीडिया रिपोर्ट में विस्तृत विवरण के संबंध में एक स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
एमएचआरसी के आदेश में कहा गया है, “प्रतिवादी 3 अक्टूबर को या उससे पहले स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। मणिपुर सरकार के आयुक्त (गृह) उन कुकी परिवारों के घरों की सुरक्षा के लिए डीजीपी को निर्देश देंगे जिन्हें कथित तौर पर इम्फाल घाटी से जबरन स्थानांतरित कर दिया गया है। सुरक्षा तब तक दी जायेगी जब तक कि अपने दम पर राज्‍य सरकार के दम द्वारा इम्‍फाल में उनका पुनर्वास नहीं हो जाता।''
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आधी रात के बाद एक त्वरित ऑपरेशन में, "मणिपुर सरकार ने हाल ही में इम्फाल के मध्य में रहने वाले अंतिम शेष कुकी परिवारों को निकाला, जिन्होंने लगातार धमकियों और बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा के सामने अटूट साहस दिखाया था और पिछले चार महीने से न्यू लाम्बुलेन इलाके में अपने घरों में टिके हैं।
संयोग से, इस सप्ताह की शुरुआत में मणिपुर के भाजपा विधायक राजकुमार इमो सिंह ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की आलोचना करते हुए कहा था कि वह राज्य के मूल मुद्दों को समझने में विफल रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए, चिदंबरम ने एक्स पर लिखा था: "... इम्फाल में अंतिम पांच कुकी परिवारों को अधिकारियों ने जबरन उनके घरों से निकाल दिया। इसका मतलब है कि मेइती प्रभुत्‍व वाली इम्फाल घाटी में जातीय सफाया पूरा हो गया है।
"एक राज्य सरकार 'जातीय सफाये' का नेतृत्‍व करती है और केंद्र सरकार का दावा है कि राज्य की सरकार संविधान के अनुसार चल रही है। इस घटना से अधिक शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है। यह भारत के अराजकता की ओर गिरावट का नया निचला स्तर है।"
चिदंबरम की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, इमो सिंह ने कहा कि "एकतरफा प्रतिनिधित्व कभी भी किसी मुद्दे का समाधान नहीं कर सकता है, और किसी को वास्तविक और पूरी कहानी बताने के लिए पर्याप्त साहस रखना चाहिए और कांग्रेस के एक अनुभवी राजनेता के ऐसे बयान निश्चित रूप से उचित नहीं हैं।"
भाजपा विधायक, जो मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के दामाद हैं, ने एक्स पर जवाब दिया, "आपकी जानकारी के लिए, कुकी भाई अभी भी इम्फाल क्षेत्र में रह रहे हैं, और कई लोग संघर्ष शुरू होने से पहले के मूल स्थान पर लौटना चाहते हैं।
"घाटी में कोई जातीय सफाया नहीं हुआ है, अगर कोई जातीय सफाया हुआ है तो वह मोरेह और चुराचांदपुर में किया गया है। लेकिन सरकार समय आने पर यह सुनिश्चित करेगी कि लोग राज्य भर में अपने मूल स्थानों पर वापस जा सकें।"
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manipur Human Rights Commission takes suo motu cognizance against forcible relocation of Kuki families
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: imphal, manipur human rights commission, imphal, kuki families, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, imphal news, imphal news in hindi, real time imphal city news, real time news, imphal news khas khabar, imphal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved