इंफाल। मणिपुर में एक महीने पहले गठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन
सरकार मुश्किल में है। वरिष्ठ मंत्री एल.जयंतकुमार ने अपने अधिकार क्षेत्र
में मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह के दखल को लेकर शनिवार को अपने पद से
इस्तीफा दे दिया। मंत्री के पास स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ तीन अन्य
विभागों का भी प्रभार था।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उनके कार्यो
में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं। इस बीच, सूत्रों का कहना है कि
मुख्यमंत्री किसी भी राजनीतिक टकराव को टालने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं,
जहां पार्टी आलाकमान के साथ इस मुद्दे पर उनकी चर्चा संभव है। मंत्री ने
शुक्रवार शाम को अपना इस्तीफा खुद मुख्यमंत्री को सौंपा। उल्लेखनीय है
कि बीरेन सिंह के पास कार्मिक मंत्रालय भी है और इसी हैसियत से उन्होंने
जयंतकुमार से बिना परामर्श लिए स्वास्थ्य निदेशक ओकराम इबोमचा को निलंबित
कर दिया था।
इबोमचा के खिलाफ कोई खास आरोप नहीं हैं। निलंबन आदेश के
मुताबिक, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इबोमचा कांग्रेस की
पिछली सरकार के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के नजदीकी रिश्तेदार हैं। जयंतकुमार
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उन चार विधायकों में से एक हैं,
जिन्होंने 15 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन
सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope