• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मणिपुर : हमलावरों ने इंफाल में 5 घर जलाए, सुरक्षाकर्मियों से 3 हथियार लूटे

Manipur: Attackers torch 5 houses in Imphal, loot 3 weapons from security personnel - Imphal News in Hindi

इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल के न्यू लाम्बुलेन इलाके में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने पांच घरों को जला दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''सूचना मिलने पर दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फैलने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।'' घटना के तुरंत बाद आक्रोशित लोग इलाके में जमा हो गए। उन्होंने अधिकारियों पर आगजनी के पीछे के दोषियों की पहचान नहीं करने का आरोप लगाया।
बाद में सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कुछ राउंड आंसूगैस के गोले दागे। एक अन्य घटना में पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में कहा गया, ''अज्ञात हमलावरों ने रविवार को इंफाल पश्चिम जिले के सगोलबंद बिजॉय गोविंदा में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक के. राजो के आवास की सुरक्षा कर रहे सुरक्षाकर्मियों से तीन हथियार छीन लिए।''
लूटे गए हथियारों में दो एके सीरीज राइफल और एक कार्बाइन शामिल है। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने और लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manipur: Attackers torch 5 houses in Imphal, loot 3 weapons from security personnel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: imphal, manipur, attackers, security forces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, imphal news, imphal news in hindi, real time imphal city news, real time news, imphal news khas khabar, imphal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved