• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंफाल में बड़ा बम विस्फोट, कोई घायल नहीं

Major bomb blast in Imphal, no one injured - Imphal News in Hindi

इंफाल | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), इंफाल के एक शीर्ष अधिकारी के आवास के सामने सोमवार आधी रात को एक बड़ा बम विस्फोट हुआ, जिससे घर और आसपास के ढांचे को नुकसान पहुंचा है, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इंफाल पुलिस थाना क्षेत्र के नागमापाल कांगजबी लीकाई में हाथ से बने बम से विस्फोट किया गयाष हालांकि, धमाके के समय उस इलाके में कोई भी मौजूद नहीं होने के कारण कोई घायल नहीं हुआ। इंफाल क्षेत्र के बड़े हिस्से में विस्फोट की तेज आवाज सुनी गई, जिससे आधी रात को लोगों में दहशत फैल गई। एनआईटी अधिकारी के घर की खिड़की के शीशे और गेट क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि दो पहिया वाहन से आए दो लोगों ने बम गिराया है। बम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मंगलवार को इलाके का निरीक्षण किया और जांच शुरू की।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major bomb blast in Imphal, no one injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: imphal, bomb, national institute of technology nit, imphal police station, nit, cctv, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, imphal news, imphal news in hindi, real time imphal city news, real time news, imphal news khas khabar, imphal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved