इम्फाल। म्यांमार में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बुधवार रात भीषण आग लगने के बाद गुरुवार को भारत-म्यांमार सीमा सील कर दी गई। एक जिला अधिकारी ने बताया कि मणिपुर के मोरेह में पुलिस ने बताया कि आग रात को लगभग नौ बजे नामफालोंग बाजार में लगी। बाजार परिसर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। भारतीय सीमा में लोगों ने आग को फैलने से रोकने के लिए घरों और दुकानों पर पानी की बौछार की। हालांकि, आग को बुझाने में कई घंटे लगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नामफालोंग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग से ३० से अधिक दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए हैं। इन दुकानों में चीन, जापान और दक्षिणपूर्व एशियाई देशों से लाया गया विदेशी सामान भरा पड़ा था। आग से भारी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope