इंफाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हीखम डिंगो के घर की चारदीवारी को चीरता हुए एक बम उनके घर में आकर गिरा और वह इसमें बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कहा कि घटना में उनके परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घटना शनिवार देर शाम की है। पुलिस और अर्धसैनिक कर्मी डिंगो के घर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। फिलहाल किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। डिंगो सेकमाई विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
पुलिस अधीक्षक थेमथिंग नगासंगवा ने एक तलाशी अभियान चलाया, जिसमें पता चला कि इंफाल पश्चिम जिले में स्थित खुरखुल माखा लीकई स्थित घर की दीवार के पास रिमोट-नियंत्रित एक बम लगाया गया था।
किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। डिंगो भाजपा के दूसरे विधायक हैं, जिन्हें इस तरह के बम हमले का सामना करना पड़ा है।
कुछ समय पहले एल. सुशिंद्रो उस समय बाल-बाल बच गए थे, जब उनके सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया गया था। उस समय वह संसदीय सचिव थे। मणिपुर-म्यांमार सीमा के समीप हुए इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope