• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाशिम में खेत में गांजे की खेती का पर्दाफाश, 15 किलो से अधिक गांजा जब्त; आरोपी हिरासत में

Cannabis cultivation busted in Washim, over 15 kg of marijuana seized; accused detained - Washim News in Hindi

वाशिम । महाराष्ट्र के वाशिम जिले में खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। मानोरा तहसील के रतनवाड़ी गांव में पुलिस ने एक खेत पर छापेमारी कर 15 किलो 225 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में 70 वर्षीय आरोपी किसान नारायण किसन व्यवहारे को हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रतनवाड़ी गांव में एक खेत में गांजे की खेती किए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनीष ठाकरे, थाना प्रभारी नैना पोहेकर और तहसीलदार राजेंद्र पाटील के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संबंधित खेत पर छापा मारा। इस दौरान खेत में गांजे की खेती किए जाने का मामला उजागर हुआ। पुलिस ने मौके से कुल 15 किलो 225 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त कर लिया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 2 लाख 26 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने खेत से जुड़े 70 वर्षीय किसान नारायण किसन व्यवहारे को हिरासत में लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खेत में गांजे की खेती कब से की जा रही थी और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की भूमिका तो नहीं है।
घटना के बाद मानोरा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजे की खेती का उद्देश्य क्या था और जब्त किए गए मादक पदार्थ को कहीं बेचने की योजना तो नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमें मुखबीर से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम का गठन कर कार्रवाई की गई, अब पता लगाया जा रहा है कि इस खेती में कितने लोग शामिल है। 70 वर्षीय किसान नारायण किसन व्यवहारे के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cannabis cultivation busted in Washim, over 15 kg of marijuana seized; accused detained
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: marijuana, washim, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, washim news, washim news in hindi, real time washim city news, real time news, washim news khas khabar, washim news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved