• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र के विरार की ग्लोबल सिटी में सनसनी: बंद फ्लैट में मिले तीन भाई और बहन के शव, आत्महत्या की आशंका

Sensation in Global City, Virar, Maharashtra: Bodies of three brothers and a sister found in a locked flat, suicide suspected - Vasai-Virar News in Hindi

विरार । महाराष्ट्र के विरार में एक बंद फ्लैट में तीन भाई-बहनों के शव मिले हैं। मृतकों में दो भाई और उनकी बहन शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि विरार पश्चिम की ग्लोबल सिटी स्थित के. एवेन्यू इमारत में यह घटना हुई। यहां एक बंद फ्लैट में तीन भाई-बहनों के शव मिले। इस कारण इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों के शव गुरुवार को विंग डी के फ्लैट नंबर 1203 से बरामद किए गए। बोलिंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश कावले ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि बीती रात पड़ोसियों ने संबंधित फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर प्रवेश किया। वहां तीनों मृत अवस्था में मिले।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतकों में से एक ने अपनी मौत से पहले मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही थी। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को आशंका है कि तीनों ने जहर का सेवन कर आत्महत्या की होगी।
कावले ने बताया कि तीनों में एक लोग को कैंसर से पीड़ित था और घर में पैसे की भी दिक्कत थी। फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एडीआर (आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट) दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन में मिले वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि तीनों की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sensation in Global City, Virar, Maharashtra: Bodies of three brothers and a sister found in a locked flat, suicide suspected
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: global city, virar, maharashtra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, vasai-virar news, vasai-virar news in hindi, real time vasai-virar city news, real time news, vasai-virar news khas khabar, vasai-virar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved