ठाणे (महाराष्ट्र)। ठाणे पुलिस ने भगोड़े माफिया डॉन दाऊद इब्राहीम कासकर के सहयोगी तारिक अब्दुल करीम परवीन को 20 वर्ष पूर्व हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ठाणे पुलिस के जबरन उगाही रोधी शाखा ने एक खुफिया अभियान चलाकर मुंबई में परवीन को उसके ठिकाने से पकड़ा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अभियान की अगुवाई करने वाले प्रदीप शर्मा ने कहा, ‘‘हमें अपने मुखबिरों से सूचना मिली थी कि आरोपी दक्षिण मुंबई में जीटी अस्पताल के समीप अशोका शॉपिंग सेंटर के नजदीक छुपा हुआ है। इसके बाद हमारी टीम ने उसे गिरफ्तार किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान, परवीन ने स्वीकार किया कि उसने ठाणे जिले के मुंबरा के एक केबल ऑपरेटर मोहम्मद इब्राहीम बंग्डीवाला की हत्या की थी।’’
शौकत खिलजी की अगुवाई में सात लोगों के गैंग ने केबल के धंधे में प्रतिस्पर्धा की वजह से इब्राहीम की हत्या की थी। शर्मा ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए प्रवीण को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। इस मामले के अलावा, पुलिस मार्च 1993 मुंबई सिलसिलेवार बम धमाके के संबंध में भी उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है, जिसमें दाऊद मुख्य आरोपी है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope