पुणे। मुंबई इंडियंस ने शनिवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने मुंबई के सामने 170 रनों की चुनौती रखी थी, जिसे मुंबई ने दो गेंद शेष रहते हुए दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और 33 गेंदों में छह चौके तथा दो छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। इविन लुइस ने 43 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 44 रनों का योगदान दिया।
इससे पहले, चेन्नई ने सुरेश रैना की 47 गेंदों में छह चौके और चार छक्कों की मदद से खेली गई नाबाद 75 रनों की पारी के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 169 रन बनाए थे। रैना के अलावा अंबाती रायुडू ने 46 रनों का योगदान दिया था।
--आईएएनएस
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope