• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुणे: चोरी की विदेशी शराब लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

Pune: Two youths carrying stolen foreign liquor arrested; police investigating - Pune News in Hindi

पुणे । महाराष्ट्र की येरवडा पुलिस ने मंगलवार को चोरी की विदेशी शराब लेकर घूम रहे दो युवकों को जीएसटी ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया है। बरामद की गई शराब की कीमत लगभग 27 हजार रुपए है। दरअसल, पुणे के कल्याणीनगर की शराब की दुकान से विदेशी शराब चोरी करने के बाद दो युवक उसे लेकर घूम रहे थे। इसी को लेकर येरवडा पुलिस ने दोनों युवकों को जीएसटी ऑफिस के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 27,200 रुपए कीमत की विदेशी शराब की छह बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को येरवडा पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी संदीप जायभाय को सूचना मिली कि जीएसटी ऑफिस के पास दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े हैं और उनके पास चोरी का सामान हो सकता है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को रोका। पूछताछ में दोनों ठीक से जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें विदेशी शराब की छह बोतलें मिलीं। पुलिस दोनों को येरवडा थाने ले गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शराब की बोतलें कल्याणीनगर स्थित टॉनिक आउटलेट की दुकान से चोरी की गई थीं। पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब येरवडा थाने में दर्ज चोरी के मामले का सामान है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहन राम कांबले (28) और अमित महादेव सितापुरे (27) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 27,200 रुपए कीमत की छह विदेशी शराब की बोतलें जब्त की हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में येरवडा पुलिस की जांच टीम ने की है। वहीं, मामले को लेकर आगे की जांच एसआई किशोर बेरड कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pune: Two youths carrying stolen foreign liquor arrested; police investigating
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: foreign liquor, pune, liquor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pune news, pune news in hindi, real time pune city news, real time news, pune news khas khabar, pune news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved