पुणे। यहां मुलशी बांध में तैराकी करने के दौरान एमबीए के तीन छात्र डूब गए है। इनमें एक लड़की भी है।
गुरुवार सुबह पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुणे पुलिस नियंत्रण के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय विद्यापीठ के एमबीए के 10 छात्रों का एक समूह इस बांध के पास स्थित वालने गांव में पिकनिक मनाने के लिए आया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुबह करीब 7 बजे इनमें से कुछ विद्यार्थी तैराकी के लिए बांध के पानी में उतरे।
ऐसा लगता है कि वे यह नहीं जान पाए कि पानी कितना गहरा है। कम से कम तीन लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। शेष छात्रों द्वारा मदद मांगने पर बचाव दल मौके पर पहुंचे।
अब तक, संगीता नेगी और शुभम राज सिन्हा के शवों को बरामद किया जा चुका है और उनके सहपाठी शिव कुमार के शव का पता लगाने का प्रयास जारी है।
अधिकारी ने कहा कि ये सभी पुणे के निवासी हैं और इनकी उम्र 22 साल है। सभी के परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
-आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope