• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र : नासिक में सडक़ दुर्घटना, 10 की मौत, तीर्थयात्रा से लौट रहे थे

Maharashtra: Road accident in Nashik, 10 deaths were returning from pilgrimage - Nashik News in Hindi

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सडक़ दुर्घटना में मध्य प्रदेश से तीर्थयात्रा कर लौट रहे कम से कम 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इंस्पेक्टर ए.आर. मोहिते ने कहा कि जब दुर्घटना सुबह करीब 7.15 बजे चांदवड के पास हुई, उस समय तीर्थयात्री उज्जैन से ठाणे के उल्हासनगर जा रहे थे।


मोहिते ने बताया, तीर्थयात्रियों के समूह को ले जा रही मिनीबस अगला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। वाहन फिर पीछे से एक ट्रक में घुस गया। उन्होंने बताया कि जहां 10 तीर्थयात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 12 अन्य घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत नाजुक है।


घायलों को चांदवड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके रिश्तेदारों, जिनमें अधिकांश कल्याण और ठाणे के उल्हासनगर में रहते हैं, को सूचित कर दिया गया है। मोहिते ने कहा कि मृतकों और अन्य विवरणों की पहचान सत्यापित की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra: Road accident in Nashik, 10 deaths were returning from pilgrimage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra, road accident in nashik, 10 deaths, pilgrimage, mumbai, महाराष्ट्र, नासिक, मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nashik news, nashik news in hindi, real time nashik city news, real time news, nashik news khas khabar, nashik news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved