• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नागपुर में म्हाडा निर्माण स्थल पर क्रेन गिरने से 2 मजदूरों की मौत और 2 घायल

Two workers killed and two injured after crane collapses at MHADA construction site in Nagpur - Nagpur News in Hindi

नागपुर । महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गणेशपेठ इलाके में महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) परिसर में एक टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण स्थल पर क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, म्हाडा साइट पर टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए दो क्रेनें काम कर रही थीं। इनमें से एक क्रेन का ऊपरी हिस्सा टूटकर लगभग 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया और पास ही मौजूद दूसरी क्रेन से जा टकराया। क्रेन का टूटा हुआ हिस्सा दूसरी क्रेन से महज 30 फीट दूर स्थित मुख्य सड़क पर नहीं गिरा, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। शुरुआत में खबर आई थी कि इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। बाद में पुष्टि हुई कि उनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। म्हाडा इलाके में टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण का ठेका 'बी.जी. शिर्के कंस्ट्रक्शन कंपनी' को दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जोन 2 राहुल मदने ने बताया कि म्हाडा इलाके में 'विजय शिर्के' की कंपनी निर्माण कार्य कर रही है। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे क्रेन ऑपरेटर के साथ 3 मजदूर काम कर रहे थे, तभी क्रेन असंतुलित होकर गिर गई। इस हादसे में क्रेन ऑपरेटर और एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्रेन क्यों गिरी, यह पता लगाने के लिए संबंधित मैकेनिकल विभाग के अधिकारियों से सलाह ली जाएगी।
डीसीपी ने कहा, "मृतकों की पहचान भंडारा निवासी विश्वनाथ कटारे और उत्तर प्रदेश निवासी मुकेश निषाद के रूप में हुई है। घटना के समय दोनों मृतक स्ट्रक्चर के ऊपर मौजूद थे। हादसे में घायल दोनों मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं। फिलहाल कंपनी के सुपरवाइजर स्टाफ से जानकारी जुटा रहे हैं और उचित कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। काम रोकने का फैसला कंपनी को लेना है। हमने आकस्मिक मौत (एक्सीडेंटल डेथ) का मामला दर्ज कर लिया है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two workers killed and two injured after crane collapses at MHADA construction site in Nagpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mhada construction site in nagpur, mhada construction site, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagpur news, nagpur news in hindi, real time nagpur city news, real time news, nagpur news khas khabar, nagpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved