• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी जर्मनी जाएंगे, वहां भी भारत के लोकतंत्र की बदनामी करेंगे: सीएम देवेंद्र फडणवीस

Rahul Gandhi will go to Germany and defame Indias democracy there too: CM Devendra Fadnavis - Nagpur News in Hindi

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अक्सर विदेश में जाकर भारत की बदनामी करा चुके हैं। जर्मनी जाकर भी वे भारत के लोकतंत्र को बदनाम करेंगे। सीएम फडणवीस ने नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी कुछ भी कहते हैं। वे नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें कुछ भी कहने से पहले विचार-विमर्श करना चाहिए, लेकिन उन्होंने तो ठान लिया है कि वे संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते रहेंगे। सीएम ने कहा कि मेरे पास इतना खाली समय नहीं है कि मैं राहुल गांधी के बयानों का जवाब दूं, क्योंकि जवाब उन बयानों का दिया जाता है, जिनके सवालों में तर्क हो। राहुल गांधी बिना तर्क के कुछ भी कहते हैं, जिसका कोई मतलब नहीं होता है। राहुल गांधी के मन में जो आता है, वे कहते रहते हैं।
वंदे मातरम पर हुई चर्चा के दौरान राहुल गांधी की अनुपस्थिति को लेकर सीएम फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी संसद में हों या न हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे एजेंडे के तहत संसद में आते हैं। नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद उनमें गंभीरता नहीं दिखाई देती है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का एजेंडा तय है, रोज संविधान का अपमान करना और संविधान के तहत बनी संस्थाओं का अनादर करना।
बता दें कि लोकसभा में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन को संबोधित करते हुए एसआईआर और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।
उन्होंने 3 सवाल भी पूछे। राहुल ने कहा कि भारत की जनता ये 3 बहुत जरूरी और सीधे सवाल पूछ रही है, सीजेआई को ईसी चयन पैनल से क्यों हटाया गया? 2024 चुनाव से पहले ईसी को लगभग पूरी कानूनी इम्युनिटी क्यों दी गई? सीसीटीवी फुटेज 45 दिन में नष्ट करने की इतनी जल्दबाजी क्यों? जवाब एक ही है—भाजपा चुनाव आयोग को वोट चोरी करने का औजार बना रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi will go to Germany and defame Indias democracy there too: CM Devendra Fadnavis
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nagpur, maharashtra, chief minister devendra fadnavis, lok sabha, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagpur news, nagpur news in hindi, real time nagpur city news, real time news, nagpur news khas khabar, nagpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved