• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

CAA : गडकरी ने कहा, अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है भाजपा, लोगों का भ्रम दूर होना जरूरी

नागपुर। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश इससे सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। वहां हिंसा में 18 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा अन्य कई राज्यों में भी लगातार हिंसात्मक घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच नागपुर में एक रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है।

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं है और न ही सीएए मुसलमानों के खिलाफ है। सिर्फ भारत ही हिंदुओं को शरण दे सकता है, भारत ही उन्हें अपना सकता है। कुछ लोग सीएए को लेकर राजनीति कर रहे हैं। लोगों के भ्रम को दूर किया जाना चाहिए। वे सोशल मीडिया पर इस कानून की सत्यता बताएं ताकि बाकियों का भ्रम दूर हो सके।

विपक्ष के दल मुसलमानों के बीच डर पैदा कर रहे हैं। आजादी से पहले जब भारत का बंटवारा नहीं हुआ था तब सभी धर्मों के लोग अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश आदि में रहते थे। आजादी के बाद ही पाकिस्तान-बांग्लादेश का जन्म हुआ था। आजादी के समय महात्मा गांधी ने भारत को सेकुलर देश बनाने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitin Gadkari says, CAA not against Muslim community of India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitin gadkari, caa, muslim community, india, citizenship amendment act, pakistan, bangladesh, nagpur rally, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagpur news, nagpur news in hindi, real time nagpur city news, real time news, nagpur news khas khabar, nagpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved