• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टी20 वर्ल्ड कप : नेपाल के खिलाफ कप्तान होप की तूफानी फिफ्टी, जीत की हैट्रिक के साथ सुपर-8 में वेस्टइंडीज

T20 World Cup : Captain Hope blistering fifty against Nepal, West Indies advance to Super 8s with a hat-trick of wins - Mumbai News in Hindi

मुंबई। वेस्टइंडीज ने नेपाल के खिलाफ रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 25वें मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप-सी में मौजूद वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, लगातार तीन हार के साथ नेपाल की टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज अपना अगला मैच 19 फरवरी को इटली के खिलाफ खेलेगी, जबकि नेपाल 17 फरवरी को स्कॉटलैंड के विरुद्ध मुकाबले के साथ अपने अभियान का समापन करेगी। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नेपाल की टीम ने 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए। इस टीम ने महज 2 के स्कोर पर कुशल भुर्तेल (1) का विकेट खो दिया था। इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और 73 के स्कोर तक 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए।
यहां से दीपेंद्र सिंह ने सोमपाल कामी के साथ सातवें विकेट के लिए 26 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। दीपेंद्र 47 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 58 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सोमपाल ने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को शर्मनाक स्कोर से बचाया।
विपक्षी खेमे से जेसन होल्डर ने 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 15.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। कप्तान शाई होप ने ब्रेंडन किंग के साथ 5.3 ओवरों में 43 रन की साझेदारी की। ब्रेंडन 17 गेंदों में 4 चौकों के साथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जहां से शिमरोन हेटमायर ने शाई होप के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 91 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।
होप 44 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 61 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेटमायर ने 32 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 46 रन की नाबाद पारी खेली। नेपाल की तरफ से एकमात्र सफलता नंदन यादव के हाथ लगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-T20 World Cup : Captain Hope blistering fifty against Nepal, West Indies advance to Super 8s with a hat-trick of wins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: t20 world cup, captain, hope blistering, fifty against nepal, west indies, super 8s, hat-trick of wins, \r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved