• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इन्फ्लुएंसर विवाद केस : कोर्ट ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर लगाया 100 रुपए जुर्माना

Influencer dispute case: Court fines cricketer Prithvi Shaw Rs 100 - Mumbai News in Hindi

मुंबई। डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के खिलाफ कथित मारपीट के मामले में जवाब देने में देरी के चलते भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया है। सपना गिल के वकील अली काशिफ खान का मानना है कि यह कोर्ट की ओर से दिया गया एक बड़ा संदेश है। वकील अली काशिफ खान ने आईएएनएस से कहा, "हमने अपनी क्लाइंट के साथ हाथापाई को लेकर पृथ्वी शॉ और उनके ग्रुप के खिलाफ शिकायत की थी। जब पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, तो हमने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में जाकर मांग की थी कि वह एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दें, लेकिन कोर्ट ने पुलिस को सिर्फ पूछताछ का ऑर्डर दिया। ऐसे में हमने सेशंस कोर्ट डिंडोशी में ऑर्डर को चैलेंज किया। आज करीब एक साल का समय बीच चुका है, लेकिन इस मामले में पृथ्वी शॉ का कोई जवाब नहीं आया है।" उन्होंने कहा, "सेशंस कोर्ट डिंडोशी के जज ने पृथ्वी शॉ को कई बार जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। इसके बाद से उनके वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए तीन से ज्यादा डेट्स ले ली हैं। बुधवार को जब उनके वकील से जवाब दाखिल करने को कहा गया, तो उन्होंने फिर से वक्त मांगा, जिसे सुनते ही जज ने 100 रुपए जुर्माना भरने का आदेश दिया। यह 1 या 100 रुपए के जुर्माने की बात नहीं है। यह कोर्ट की ओर से दिया गया एक बड़ा संदेश है। कानून सभी के लिए बराबर है। अब पृथ्वी शॉ को जवाब दाखिल करने के लिए 16 दिसंबर की डेट दी गई है।"
अली काशिफ खान ने कहा, "मेरा मानना है कि उनके वकील की ओर से वक्त बर्बाद किया जा रहा है। इस मामले को खींचा जा रहा है। हो सकता है कि शायद उनके पास कोई जवाब ही नहीं हो। हमारा आरोप है कि पुलिस उनके साथ मिली हुई है।"
बता दें कि फरवरी 2023 में अंधेरी के एक पब में सपना गिल और पृथ्वी शॉ के बीच सेल्फी को लेकर विवाद हुआ था। सपना का आरोप था कि जब उनकी दोस्त ने शॉ से सेल्फी मांगी, तो शॉ ने मना करते हुए उनका फोन छीनकर फेंक दिया। इसके साथ ही सपना गिल ने हाथापाई और छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Influencer dispute case: Court fines cricketer Prithvi Shaw Rs 100
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: influencer dispute case, influencer, dispute, prithvi shaw, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved