• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला ने शोषण का दर्द किया बयां, बोली- पति के खिलाफ हो बुलडोजर एक्शन

Woman recounts the pain of abuse; demands bulldozer action against her husband - Mumbai News in Hindi

मुंबई। मुंबई में एक मुस्लिम महिला ने पति पर शोषण का आरोप लगाया और बुलडोजर के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता और उसके पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लव जिहाद और तीन तलाक पर कानूनों को और सख्त करने की अपील की। पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की शादी एक दिसंबर 2019 को साकी नाका में वसीम अली शेख से हुई थी। यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है। मैं इसे लव जिहाद इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मेरी बेटी की शादी से पहले पति का दूसरे समुदाय की लड़की के साथ अफेयर था। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने उस लड़की का इस्तेमाल किया। जब मेरी बेटी को पता चला कि उसका दूसरी लड़की के साथ अफेयर है तो मेरी बेटी ने अपनी सास से इस बारे में बात की। इस पर उसकी सास ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया कि पहले बच्चे के बाद, जब दूसरी प्रेग्नेंसी में लड़की होने की जानकारी हुई तो अबॉर्शन करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी दामाद तीन लड़कियों को शिकार बना चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी नौकरी करता है। पीड़िता के पिता ने सरकार से गुहार लगाई कि जैसे यूपी में बुलडोजर चलता है, वैसी ही इसके घर पर भी बुलडोजर चले।
पीड़िता ने बताया कि शादी हो जाने के बाद और उससे पहले उसकी एक गर्लफ्रेंड थी। शादी के बाद भी उसका बाहर रिश्ता चलता रहा। मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगी, क्योंकि मैं खुद एक महिला हूं। कुछ बातचीत तो हद से भी आगे बढ़ गई थी, इसलिए मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती।
पीड़िता ने बताया कि मैंने कुछ चीजें देखी हैं, जिनमें आपत्तिजनक तस्वीरों का आदान-प्रदान भी शामिल है, वे तस्वीरें उस लड़की और आरोपी ने एक-दूसरे को भेजी थी। मेरे साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman recounts the pain of abuse; demands bulldozer action against her husband
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, muslim woman abuse case, victim appeal to pm modi, love jihad and triple talaq law strengthening, demand for bulldozer action, domestic violence allegations, mumbai police action, legal safeguards for women, religious conversion controversy, marriage laws reform, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved