• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कौन वापसी कर रहा और किसे हटाया जा रहा, यह भाजपा का आंतरिक मामला : संजय राउत

Who is returning and who is being removed is an internal matter of the BJP: Sanjay Raut - Mumbai News in Hindi

मुंबई । भाजपा द्वारा नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा के बाद शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहा, "कौन वापसी कर रहा है और किसे हटाया जा रहा है, यह पार्टी का आंतरिक संगठनात्मक मामला है। दूसरी पार्टी के लोगों के लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। कुछ पुराने नेताओं की वापसी हुई है, जिनमें स्मृति ईरानी और राम माधव शामिल हैं जबकि विनोद तावड़े संगठन के सबसे अनुभवी लोगों में से एक हैं। अब देखेंगे कि संगठन आगे कैसे काम करता है।"
वहीं, संजय राउत ने प्रधानमंत्री के 15 अगस्त को लाल किले से दिए गए 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "दिमागी नक्सल जिसके दिमाग से आया है, या जिसने भी उन्हें यह शब्द लिखकर दिया है, उनके दिमाग के बारे में देश को बहुत चिंता है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक है या नहीं, यह देखना पड़ेगा। अगर ठीक नहीं है, तो उनकी मानसिक स्थिति ठीक करनी पड़ेगी।"
बता दें कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में 'दिमागी नक्सल' का प्रयोग किया था।
पीएम मोदी ने कहा था कि देश ने हिंसा के रास्ते पर चलने वाले हथियारबंद नक्सलियों के संकट से काफी हद तक मुक्ति पा ली है। उन्होंने चेतावनी दी कि हालांकि सशस्त्र नक्सलवाद कम हो गया है लेकिन 'दिमागी नक्सली' मानसिकता अभी भी सक्रिय है और मौके की तलाश में रहते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Who is returning and who is being removed is an internal matter of the BJP: Sanjay Raut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, sanjay raut, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved