• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जब मुस्लिम महिलाएं न्याय मांग रही थीं तो इंडी एलायंस कहां था - स्मृति ईरानी

Where was the Indy Alliance when Muslim women were demanding justice: Smriti Irani - Mumbai News in Hindi

मुंबई, । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘वोट जिहाद’ की एंट्री से राजनीति गरमा गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को चुनाव के सिलसिले में मुंबई में थीं। यहां उन्होंने ‘वोट जिहाद’ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। स्मृति ईरानी से मीडिया ने सवाल पूछा कि मराठी मुस्लिम संघ द्वारा वोट जिहाद किया जा रहा है। कई जगहों पर मुसलमानों को महाविकास अघाड़ी को वोट देने के लिए कहा गया है। इसे लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत भी दी है। चुनाव आयोग ने इस पर कार्रवाई करने की बात कही है। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, जो लोग वोट जिहाद का आक्रमण देश के लोकतंत्र पर, देश के संविधान पर कर रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि वह कहां थे, उस वक्त जब तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाएं न्याय मांग रही थीं। वोट जिहाद की बात करने वाले लोग तब कहां थे, जब गरीब मुसलमान, नौजवान अपने लिए सुविधा, शिक्षा की मांग कर रहा था। जो लोग सोचते हैं कि वह इस प्रकार से वोट जिहाद कर आक्रामक तरीके वोट पा लेंगे, वो लोकतंत्र की शक्ति को नहीं पहचानते हैं। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को लेकर बवाल चल रहा है, आज भी विधानसभा में भाजपा विधायकों को बाहर किया गया। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं पूछना चाहती हूं कि क्या लोकतंत्र में कांग्रेस की जरा भी आस्था है। भाजपा के विधायक जो जनता द्वारा चुने गए हैं।, उन्हें इस प्रकार से मारपीट कर उनकी आवाज दबाने का क्यों प्रयास किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में, इंडी एलायंस ने जो प्रस्ताव पारित किया है, वह दलितों के अधिकारों के खिलाफ है। महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। जिन बच्चों का यौन शोषण होता है उन्हें सुरक्षा न मिले, कांग्रेस और इंडी एलायंस की यही मंशा है। इंडी एलायंस संविधान, संसद और सुप्रीम कोर्ट का अपमान करना बंद करे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Where was the Indy Alliance when Muslim women were demanding justice: Smriti Irani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indy alliance, muslim women were demanding justice smriti irani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved