• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिंदे ने डाला वोट

Voting on 10 Lok Sabha seats in Maharashtra - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र की 10 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण के अंतर्गत मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से जारी है। यहां बुलधाना, अकोला, अमरावती(एससी), हिंगोली, नांदेड़, परभनी, बीड, ओसमानाबाद, लातूर(एससी) और सोलापुर(एससी) में मतदान हो रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना और विपक्षी कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच है।

इसके अलावा दलित-मुस्लिम मोर्चा वंचित बहुजन अघाड़ी(वीबीए) भी चुनाव मैदान में है। यहां जल्द मतदान करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, उनकी पत्नी उज्जवला, उनकी बेटी परिणीती शिंदे और परिवार के अन्य सदस्य शामिल रहे।

महाराष्ट्र दस सीटों के लिए नौ बजे तक 0.85 प्रतिशत तक मतदान हो चुका हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Voting on 10 Lok Sabha seats in Maharashtra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: voting, 10 lok sabha seats, maharashtra, lok sabha election 2019, lok sabha poll, general election 2019, lok sabha chunav 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved