• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विजय वाड्डेटीवार ने अजीत पवार गुट में शामिल होने की खबरों को किया खारिज

Vijay Wadettiwar dismisses reports of joining Ajit Pawar faction - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वाड्डेटीवार को लेकर चर्चा चल रही है कि वह एनसीपी नेता अजीत पवार के संपर्क में हैं। सूत्रों के मुताबिक वाड्डेटीवार और पवार के बीच बातचीत हो रही है और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विजय वाड्डेटीवार जल्द ही अजीत पवार के गुट में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस नेता और विधायक विजय वाड्डेटीवार ने इन खबरों को सिरे से नकारते हुए इसे अफवाह बताया। वाड्डेटीवार ने कहा, "ये सब अफवाहें हैं, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। जिस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है, उस पार्टी में क्यों जाऊं?"
उन्होंने आगे कहा, "इससे पहले मेरी खबर चल रही थी कि मैं बीजेपी में शामिल होने वाला हूं, लेकिन अब फिर से ऐसी अफवाहें फैल रही हैं। ये सब झूठ है, मनगढ़ंत कहानी है। मैं कांग्रेस छोड़ने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता। मैं ऐसी पार्टी में क्यों शामिल होऊंगा, जिसका कोई भविष्य नहीं है? मेरी विचारधारा कांग्रेस से गहराई से जुड़ी हुई है। मैंने किसी से बात नहीं की है और न ही मुझे कोई प्रस्ताव मिला है। मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही हूं, चाहे मेरे पास कोई भी ताकत या पद हो। चाहे राज्य में कांग्रेस की सरकार आए या नहीं, मैं कांग्रेस के साथ हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा।"
विजय वाड्डेटीवार का नाम एनसीपी नेता अजीत पवार के साथ जुड़ने से कई तरह की राजनीतिक अटकलें और अनुमान लगाये जा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने खुले तौर पर अपनी नराजगी का इजहार किया था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का प्रमुख कारण सीट शेयरिंग में हुई देरी को बताया था। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे पर समझौता होने में हुई देरी के कारण पार्टी को चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम समय मिल पाया।
वाड्डेटीवार ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते सीट शेयरिंग का फैसला हो जाता, तो कांग्रेस को चुनाव प्रचार की बेहतर योजना बनाने और उसे प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने का समय मिलता। चुनाव प्रचार की कोई स्पष्ट योजना नहीं बन पाई क्योंकि हमें प्रचार की शुरुआत के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Wadettiwar dismisses reports of joining Ajit Pawar faction
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay wadettiwar, dismisses, reports, joining, ajit pawar, faction, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved