• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जलगांव के बोडवाड में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद बवाल; ट्यूटर की कार फूंकी, पथराव और आंसू गैस का इस्तेमाल

Uproar in Jalgaon Bodwad after molestation of a minor; tutor car torched; stone-pelting and tear gas used - Mumbai News in Hindi

जलगांव । महाराष्ट्र के जलगांव जिले के बोडवाड तालुका के जामठी गांव में एक निजी कोचिंग क्लास के शिक्षक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक पर एक छात्रा को प्रताड़ित करने और छेड़छाड़ करने का आरोप है। घटना की भनक लगते ही गुस्साई भीड़ आरोपी के घर के पास जमा हो गई। इसके बाद भीड़ ने वाहनों को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस हिंसक झड़प के दौरान तीन दोपहिया वाहन और तीन कारों में आग लगा दी जबकि अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। स्थिति को बिगड़ता देख बोडवाड पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। हालांकि, आरोपी के पकड़े जाने के बावजूद भीड़ शांत नहीं हुई और कुछ लोगों ने उसे पुलिस के हवाले करने के बजाय खुद सजा देने की मांग की। पुलिस द्वारा आरोपी को सुरक्षित ले जाने के दौरान भीड़ ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का लाठीचार्ज किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जलगांव के जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने तत्काल जामठी गांव का दौरा किया और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एहतियात के तौर पर जिले के अन्य हिस्सों से अतिरिक्त पुलिस बल को बोडवाड में तैनात कर दिया गया है।
मामला एक नाबालिग लड़की से जुड़ा है, इसलिए पुलिस जांच के बारे में गोपनीयता बनाए हुए है। इस बीच, संदिग्ध पर लगे आरोपों की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें और जांच में सहयोग करें। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा हुआ है और पुलिस स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uproar in Jalgaon Bodwad after molestation of a minor; tutor car torched; stone-pelting and tear gas used
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jalgaon, molestation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved