मुंबई। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है। इसके लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। मुख्य मुकाबला भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी के बीच माना जा रहा है। भाजपा और शिवसेना पिछली बार अलग-अलग चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार दोनों ने गठबंधन किया है। हालांकि शिवसेना ने 2014 में भाजपा को समर्थन दे दिया था और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पांच साल सरकार चलाने में सफल रहे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मंगलवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में भाजपा के साथ रिश्तों पर खुलकर बात की। ठाकरे ने कहा कि शिवसेना पिछले पांच साल से महाराष्ट्र में सरकार का हिस्सा है। हमारे पास कोई खास शक्तियां नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद हमने कभी धोखा नहीं दिया और न ही सरकार गिराने के लिए कोई साजिश रची।
किसी गठबंधन में दोनों पार्टियों को सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अकारण गति बढ़ाने पर हादसा हो सकता है। उद्धव ने आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटे जाने के बारे में कहा कि वे मेट्रो कार शेड के खिलाफ नहीं हैं बल्कि उस स्थान के खिलाफ हैं जहां इसकी इजाजत दी गई। लोगों की परेशानियों की कीमत पर विकास नहीं होना चाहिए।
अगले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope