मुंबई। शेयर बाजार में अब रिकवर होता दिखाई देने लगा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स साढ़े 11 बजे 133.39 अंक फिसलकर 32,644.75 पर पहुंच गया। निफ्टी 26.65 अंक गिरकर 9,563.50 पर पहुंचा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके पहले सुबह 10.20 बजे एक बार फिर ट्रेडिंग प्रारंभ की गई। इस दौरान करीब 3300 अंक की फिसलन के कुछ मिनटों बाद सेंसेक्स निचले स्तर से रिकवर होता दिखाई दिया। साढे दस बजे 1,082.74 अंक लुढ़क कर 31,695.40 पर पहुुंचा है। वहीं निफ्टी 278.35 नीचे आकर 9,311.80 तक पहुंच गया है।
इससे पहले आज शेयर मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 30,305.59 अंक लुढ़क कर 29,687.52 अंक पर था। वहीं निफ्टी 966.10 की गिरावट के साथ 8,624.05 अंक पर पहुंच गया। आज ऐतिहासिक गिरावट दर्ज होने के बाद कारोबार को 45 मिनट के लिए रोक दिया गया था।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी 10 फीसदी से अधिक लुढ़क गया और इस वजह से ट्रेडिंग रोक दी गई है। आपको बताते जाए कि शेयर बाजार में 10 फीसदी या उससे अधिक की गिरावट आने पर उसमें लोअर सर्किट लग जाता है।
इससे पहले गुरुवार काो कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की वजह से भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भी दहशत का माहौल रहा । इस दिन सेंसेक्स 2,919.26 अंक टूटकर 32,778.14 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 868.25 अंक लुढ़क कर 9,590.15 अंक पर रहा।बहरहाल, घरेलू शेयर बाजारों में मची अफरातफरी के बीच निवेशकों की 11 लाख करोड़ रुपए की पूंजी डूब गई।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope