• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओबीसी रिजर्वेशन के साथ निकाय चुनाव कराना मकसद, सुप्रीम कोर्ट का फैसला होगा मंजूर: देवेंद्र फडणवीस

The aim is to hold civic elections with OBC reservation; the Supreme Courts decision will be accepted: Devendra Fadnavis - Mumbai News in Hindi

बुलढाणा। सुप्रीम कोर्ट में चल रही ओबीसी रिजर्वेशन की सुनवाई पर मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बात की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव शुरू हो गए हैं और पूरा प्रोसेस अपने फाइनल स्टेज पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में जो निर्णय देगा, वही मान्य होगा। सीएम ने बताया कि आज सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी रिजर्वेशन पर पॉजिटिव कमेंट्स किए। कोर्ट ने कहा कि जो पुराना फैसला है, उसे रिव्यू किया जाए। सीएम ने उम्मीद जताई कि चुनाव आसानी से होंगे, लेकिन फैसला तो सुप्रीम कोर्ट का ही है, इसलिए वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। राज्य सरकार ने पहले क्या स्टैंड लिया था और आगे क्या रहेगा के सवाल पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमेशा से राज्य सरकार का स्टैंड यही रहा है कि चुनाव पूरे ओबीसी रिजर्वेशन के साथ होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब उद्धव ठाकरे की सरकार थी, तो उन्होंने कई जगह ओबीसी रिजर्वेशन खत्म कर दिया था। इसके बाद हमने कोर्ट का रुख किया और कोर्ट ने ओबीसी रिजर्वेशन दिया।
सीएम ने बताया कि हमने यह भी कहा कि हमें पूरा रिजर्वेशन मिलना चाहिए। कोर्ट ने इस पर कुछ कमेंट्स भी किए और उसी के आधार पर ये चुनाव शुरू हुए। हालांकि, इसके बाद कुछ लोग कंटेम्प्ट में चले गए। उन्होंने कहा कि पहले कोर्ट का एक जजमेंट था, उसी वजह से कृष्णमूर्ति का केस फिर से शुरू हुआ।
फडणवीस ने साफ कहा कि उनका मकसद चुनाव को पूरी तरह ओबीसी रिजर्वेशन के साथ कराना है। उन्होंने इसे लेकर उम्मीद जताई कि चुनाव शांतिपूर्ण और आसानी से होंगे।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि रिजर्वेशन पर अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट ही करेगा। उन्होंने जनता और अधिकारियों से अपील की कि चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा न आए और सब लोग नियमों का पालन करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The aim is to hold civic elections with OBC reservation; the Supreme Courts decision will be accepted: Devendra Fadnavis
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: buldhana, supreme court, maharashtra, chief minister devendra fadnavis, civic elections, supreme court\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved