• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसयूवी केस : भाजपा सांसद ने कहा, 'इस्तीफा दें ठाकरे'

SUV case: BJP MP said, Resign Thackeray - Mumbai News in Hindi

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के सांसद नारायण राणे और उनके बेटे व विधायक नीतीश राणे ने गुरुवार को यहां एसयूवी मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की मांग की। दोनों राणे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि निलंबित चल रहे अधिकारी की क्राइम ब्रांच में फिर से पद बहाली की गई और हमेशा बचाने की कोशिश की गई और कार्रवाई करने में देरी की गई। विपक्ष के दबाव के बाद ही वाजे के खिलाफ कार्रवाई की गई और बाद में पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का बुधवार को तबादला कर दिया गया और उनकी जगह हेमंत नागराले को नया शहर पुलिस प्रमुख बनाया गया। राणे ने कहा, "मुझे लगता है कि पुलिस बल में उसके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए दोबारा उसकी बहाली करना और हालिया मनसुख हिरेन और अन्य लोगों की मौत के मामले में सीएम को दोषी ठहराया जाना चाहिए। इसलिए उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।"
नीतीश राणे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को खुलासा किया कि ठाकरे कथित रूप से वाजे के पुनर्वास को लेकर उनसे बात कर रहे थे। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि कौन पुलिस अधिकारी केपीछे है।
राणे ने कहा, "यह अब स्पष्ट है कि वाजे का राजनीतिक बॉस कौन है। किसने बीते भाजपा नीत सरकार में उन्हें बहाल करने के लिए कहा था। किसने मौजूदा विधानसभा में कहा था कि वह ओसामा बिन लादेन नहीं है। वह उद्धव ठाकरे हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SUV case: BJP MP said, Resign Thackeray
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suv case, bjp mp said, resign thackeray, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved