• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिर सुर्खियों में सुशांत सिंह और दिशा सालियान केस, रोहित पवार बोले- 'परिवार को न्याय मिलना चाहिए'

Sushant Singh and Disha Salian case in headlines again, Rohit Pawar said- Family should get justice - Mumbai News in Hindi

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत मामला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बीच, एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिशा सालियान के पिता अपनी बेटी के लिए न्याय मांगने कोर्ट गए हैं और कोर्ट का फैसला सभी को मानना होगा। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उन्हें लगता है इस मामले का शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे से कोई लेना-देना नहीं है। रोहित पवार ने कहा कि अगर यह मामला कोर्ट में है, तो दिशा के परिवार को वहां से न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चार साल पहले सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद इस मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई थी। उस वक्त बिहार में चुनाव थे और 'जस्टिस फॉर सुशांत' के पोस्टर लगाकर पार्टियों ने इसे भुनाने की कोशिश की। रोहित ने तंज कसा, "चुनाव खत्म होते ही सब सुशांत को भूल गए। अब चार साल बाद फिर से इस मामले को उठाया जा रहा है।" उनका इशारा बिहार के आगामी चुनावों की ओर था।
रोहित ने भाजपा और आरएसएस पर पुराने मुद्दों को उठाकर लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में औरंगजेब का मुद्दा नहीं चला और आरएसएस ने भी उससे दूरी बना ली। अब अगर सुशांत और दिशा के मामले को लेकर राजनीति होगी, तो लोगों के सामने बीजेपी का असली चेहरा सामने आएगा।
रोहित ने कहा, "भाजपा और उसके संगठन ऐसे मुद्दों को आगे लाते हैं, लेकिन जनता इससे तंग आ चुकी है।"
रोहित ने लोगों की भावनाओं को भी सामने रखा। उन्होंने कहा, "आम लोगों को इन पुराने मामलों से कोई मतलब नहीं। लोग चाहते हैं कि सरकार रोजगार, महंगाई और परिवार की मुश्किलों पर ध्यान दे।"
उन्होंने कहा, "हमें हाथ में काम और पेट में रोटी चाहिए। जीना दिन-ब-दिन मुश्किल हो रहा है। इन पुरानी बातों को छोड़कर असली मुद्दों पर बात करो।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sushant Singh and Disha Salian case in headlines again, Rohit Pawar said- Family should get justice
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sushant singh, disha salian case, disha salian, rohit pawar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved