• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजित पवार की जगह सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री, एनसीपी ने बुलाई बैठक

Sunetra Pawar could become Maharashtras Deputy Chief Minister, replacing Ajit Pawar; NCP calls meeting - Mumbai News in Hindi

मुंबई । उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार में उनकी जगह भरने के लिए पत्नी सुनेत्रा पवार को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की दोपहर लगभग दो बजे अहम बैठक होगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नया नेता चुना जाएगा। अजित पवार के देवगिरी बंगले के बाहर शनिवार सुबह हलचल देखी गई। पार्टी कार्यकर्ता भी उनके घर के बाहर जुटे हैं। एक कार्यकर्ता रूपाली पटेल ने कहा, "अजित दादा ने हम कार्यकर्ताओं का पिता की तरह ख्याल रखा। आज भी भरोसा नहीं हो रहा है कि अजीत दादा हमारे बीच नहीं हैं। उनके अचानक से जाने का दर्द सहन करना मुश्किल है।" उन्होंने कहा कि राजनीति में एक साधारण से कार्यकर्ता के लिए काम करना मुश्किल होता है, लेकिन अजित दादा ने हमें मौके दिए। सुनेत्रा पवार ने पर्दे के पीछे रहकर पूरा काम संभाला।
रूपाली पटेल ने कहा कि हमारा दुख गहरा है, लेकिन उससे ज्यादा सुनेत्रा पवार का दुख है, जो शब्दों से बयां नहीं हो सकता है। हमने सुनेत्रा पवार से अजित दादा के विजन को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया और उन्होंने हमारी अपील मान ली। आज वह उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।
जानकारी के अनुसार, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। उनका शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे होगा। वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी।
हालांकि, इस फैसले के बाद शरद पवार के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के साथ विलय की अटकलों पर भी विराम लग सकता है। महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की चर्चाएं कई दिन से चल रही थीं। पिछले दिन एनसीपी-एसपी ने दावा किया कि बातचीत फाइनल हो गई है और पार्टी विलय के लिए घोषणा बाकी है।
एकनाथ खडसे ने शुक्रवार को कहा कि बातचीत तीन से चार महीने से चल रही थी। उन्होंने कहा, "यह लगभग तय हो गया था कि विलय होगा। विलय की घोषणा करने का प्लान था।"
राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने बयान में कहा कि अजीत पवार चाहते थे कि विलय हो। जयंत पाटिल ने भी मीटिंग की। दोनों गुटों को अजित दादा की इच्छा के अनुसार एक साथ आने की जरूरत है। हालांकि, एनसीपी ने अभी एनडीए के साथ रहकर सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नया नेता चुनने के लिए बैठक बुलाई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sunetra Pawar could become Maharashtras Deputy Chief Minister, replacing Ajit Pawar; NCP calls meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajit pawar, ncp, sunetra pawar, maharashtras deputy chief minister, deputy chief minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved