• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय शेयर बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स 740 अंक बढ़ा, निवेशकों को हुआ 9 लाख करोड़ रुपये का फायदा

Strong comeback of Indian stock market, Sensex rose 740 points, investors got profit of Rs 9 lakh crore - Mumbai News in Hindi

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में दमदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने लगातार 10 दिनों की गिरावट के ट्रेंड को तोड़ा और एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 740 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,730 और निफ्टी 254 अंक या 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,337 पर था। बाजार में तेजी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप 9 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 393 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि मंगलवार को 384 लाख करोड़ रुपये था।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,160 अंक या 2.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,168 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 436.50 अंक या 2.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,199 पर बंद हुआ।
बाजार में करीब सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे।
व्यापक बाजार का रुझान भी सकारात्मक था। बीएसई पर 3,241 शेयर हरे निशान में, 771 शेयर लाल निशान में और 89 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।
असित सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लिमिटेड में तकनीकी विश्लेषक, रोहन शाह का कहना है कि लगातार 10 दिनों तक नकारात्मक बंद होने के बाद भारतीय शेयर बाजार बढ़कर बंद हुए हैं। मार्केट के ओवरसोल्ड होने के कारण यह एक रिलीफ रैली है।
सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एमएंडएम, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, नेस्ले, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस टॉप गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, जोमैटो और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे।
शाह ने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 21,800 एक मजबूत सपोर्ट है। अगर यह टूटता है तो 21,300 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं। अगर 21,800 का सपोर्ट बना रहता है तो 22,800 और फिर 23,000 एक मजबूत रुकावट का स्तर है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और उन्होंने 3,405.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी अपनी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 4,851.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strong comeback of Indian stock market, Sensex rose 740 points, investors got profit of Rs 9 lakh crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, indian stock market, nifty, sensex, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved