मुंबई। करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। मुंबई में विले पार्ले पश्चिम के एस.वी. रोड पर स्थित विले पार्ले सेवा समाज श्मशान गृह में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के शव को मुखाग्नि दी। आपको बता दें कि इससे पहले श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लोखंडवाला स्थित सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था।
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड हस्तियों व जानी-मानी शख्सियतों के साथ ही हजारों आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह होने के साथ ही दिवंगत अभिनेत्री के अंतिम दर्शन के लिए लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब के बाहर आंखों में आंसू भरे उनके प्रशंसकों की कतार लगने लगी। कुछ प्रशंसकों के हाथों में फूल थे।
श्रीदेवी का सबसे पहले अंतिम दर्शन करने वालों में रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अरबाज खान, माधुरी दीक्षित नेने, अक्षय खन्ना, तब्बू, फराह खान, नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, विद्या बालन, सुष्मिता सेन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, फरहान अख्तर, हेमा मालिनी, जया बच्चन, जॉन अब्राहम, सुलभा आर्या, अजय देवगन और काजोल जैसी हस्तियां शामिल रहीं। इससे पहले सलमान खान मध्यरात्रि में श्रीदेवी के घर ग्रीन एकर्स पहुंचे थे। अधिकांश लोगों ने काले चश्मे पहन रखे थे और हाथ में फूल या छोटा गुलदस्ता ले रखा था। वे श्रीदेवी के पारिवारिक सदस्यों को गले लगाकर सांत्वना दे रहे थे।
लाइव अपडेट
- श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन। पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि।
- विले पार्ले श्माशान घाट पर श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू।
- तमिलनाडु से बुलाए गए पंडितों ने श्मशान भूमि में प्रवेश किया। दक्षिण भारतीय रस्म से होगा श्रीदेवा का अंतिम संस्कार।
- विले पार्ले सेवा समाज श्मशान भूमि के बाहर भारी भीड़ उमड़ी।
-मुंबई पुलिस ने श्रीदेवी के फैंस की भीड़ को गेट पर ही रोक दिया है।
- श्रीदेवी की अंतिम यात्रा विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट पहुंच चुकी है।
-कुछ ही देर बाद श्रीदेवी की अंतिम यात्रा विले पार्ले सेवा समाज श्मशान पहुंच जाएगी।
-इस कारण कई लोगों गिर गए और एक बाइक सवार भी नीचे गिर गया।
-ट्रक की स्पीड बढऩे के बाद फैंस और पुलिसकर्मियों को दौडऩा पड़ रहा है।
-जुहू से आगे की ओर श्रीदेवी की शवयात्रा निकल चुकी है।
-पुलिस ने भीड़ को हटाना शुरू कर दिया है। इसके बाद ट्रक की स्पीड फिर से बढ़ाई गई है।
-श्रीदेवी की शवयात्रा लोखंडवाला पहुंची। जनसैलाब की वजह से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की अपेक्षित रफ्तार घटकर 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे हुई। जबरदस्त जनसैलाब उमडऩे से प्रशासन की मुश्किलें बढ़ी।
-साढ़े पांच किलोमीटर की अंतिम यात्रा के बाद विले पार्ले पश्चिम के एस.वी. रोड पर स्थित विले पार्ले सेवा समाज श्मशान में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा।
-हर कोई श्रीदेवी को नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहा है।
-सडक़ के दोनों किनारे श्रीदेवी के फैंस खड़े हुए है।
-बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर और बेटी जान्हवी ट्रक में मौजूद।
-जिस ट्रक में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को रखा गया है, उसे सफेद फूलों से सजाया गया है।
-श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू, सफेद फूलों से सजे ट्रक में रखा गया पार्थिव शरीर।
- राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी की अंतिम विदाई, तिरंगे में लिपटा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर।
-अभिनेत्री की अंतिम यात्रा के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।
-मुंबई में श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी जाएगी। मुंबई पुलिस का बैंड सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंचा।
-अंतिम दर्शन के बाद बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कुनिका कपूर ने मीडिया को बताया कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह अभी बोल देंगी।
- अभिनेत्री विद्या बालन श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देख फूट-फूट कर रोईं।
- श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पिता सुरेश ओबेरॉय के साथ विवेक ओबेरॉय पहुंचे।
श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद ग्रीन एकर्स सोसायटी ने होली सेलिब्रेशन कैंसल किया। श्रीदेवी इसी सोसायटी में रहती थीं।
-ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर और जया प्रदा श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं।
-अभिनेता रवि किशन भी श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
-तब्बू श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं।
-श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने परिवार के सदस्य संजय कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे।
-सुष्मिता सेना श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं।
-फराह खान श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं।
-अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं।
-फिल्म निर्माता फराह खान और अभिनेत्री सोनम कपूर सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची।
-श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अन्नू कपूर ने कहा कि इस वक्त श्रीदेवी का परिवार काफी दुख में है। उनकी बेटियों ने इतनी कम उम्र में अपनी मां को खो दिया। हमें उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
-अभिनेता अरबाज खान श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंचे।
-श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब में रखा गया, यहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
'देवभूमि' में भैरवनाथ का अद्भुत मंदिर: जहां भक्त न्याय के लिए डालते हैं याचिका, तुरंत मिलता है न्याय
'जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है', 'फोर्स 3' की रिलीज डेट फाइनल
ट्रोलिंग के आगे चट्टान बनकर खड़ी रहीं मंदिरा बेदी, तय किया टीवी से स्पोर्ट्स तक शानदार सफर
फिल्मों में आने से पहले थिएटर में बहुत कुछ सीखा : अनु अग्रवाल
बैसाखी 2026: 14 अप्रैल को मनाया जाएगा उल्लास और आस्था का पर्व, जानें इसका इतिहास और महत्व
यामी गौतम से तुलना पर मेधा शंकर बोलीं-फर्क नहीं पड़ता, मैं बस उनकी फैन हूं
राशिफल 16 अप्रैल 2026 : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
रॉकिंग स्टार यश बोले – “टॉक्सिक कोई टाइपिकल गैंगस्टर कहानी नहीं है,” इसे बताया एक लेयर्ड साइकोलॉजिकल ड्रामा
मेष राशि में सूर्य का गोचर: एक महीने तक चमकेगा इन राशियों का भाग्य
कांतारा अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत का मिस्ट्री वाला वैनिटी पोस्ट, अगला कदम क्या है, सब कंफ्यूज़!
मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा
नीना गुप्ता ने गजराज राव संग तस्वीर साझा कर जाहिर की दिल की बात, बोलीं- 'फिर साथ काम करने का इंतजार'
राशिफल 15 अप्रैल 2026: त्रयोदशी तिथि और ब्रह्म योग में ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
'12 फिल्मों में साथ किया काम, हर बार मास्टरक्लास जैसा था', अक्षय कुमार ने असरानी को किया याद
राशिफल 14 अप्रैल 2026: द्वादशी तिथि और शुभ योग में कई राशियों को सफलता के संकेत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
यह सुखद आश्चर्य...अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात
जुड़ शीतल: सिर्फ परंपरा नहीं, प्रकृति और आशीर्वाद का अनूठा संगम है यह त्योहार, जानें क्या है महत्व
'यह महिलाओं के लिए नए युग की शुरुआत', महिला आरक्षण बिल पर कंगना रनौत का बड़ा बयान
महिला आरक्षण बिल पर भिड़े अमित शाह और अखिलेश, ओम बिरला को करना पड़ा हस्तक्षेप

सैन्य टकराव से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता : PM मोदी

अब विदेशों से भी चंदा ले सकेगी धीरेंद्र शास्त्री की संस्था, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
राशिफल 16 अप्रैल 2026 : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
यामी गौतम से तुलना पर मेधा शंकर बोलीं-फर्क नहीं पड़ता, मैं बस उनकी फैन हूं
'यह महिलाओं के लिए नए युग की शुरुआत', महिला आरक्षण बिल पर कंगना रनौत का बड़ा बयान
ट्रोलिंग के आगे चट्टान बनकर खड़ी रहीं मंदिरा बेदी, तय किया टीवी से स्पोर्ट्स तक शानदार सफर
'जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है', 'फोर्स 3' की रिलीज डेट फाइनल
संस्कृति, शक्ति और स्वैग के साथ बादशाह ने रिलीज किया 'टटीरी फिर से', हटाए सभी विवादित लिरिक्स
'12 फिल्मों में साथ किया काम, हर बार मास्टरक्लास जैसा था', अक्षय कुमार ने असरानी को किया याद
नीना गुप्ता ने गजराज राव संग तस्वीर साझा कर जाहिर की दिल की बात, बोलीं- 'फिर साथ काम करने का इंतजार'
ब्रेट ली ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश
अंजना सिंह के लिए दोस्त ही हैं परिवार, 'लेडी बॉक्सर' की टीम के साथ शेयर किया खास बॉन्ड
खाना के बाद होता है गर्मी का अहसास, पित्त से जुड़ा है शरीर की गर्मी का कनेक्शन
मां बनने के सफर को बनाएं आसान, रोज करें ये सरल योगासन
गर्मियों में विशेष लाभदायक चंद्रभेदन प्राणायाम, शरीर को राहत तो मन को करे शांत
घुटनों में दर्द और आती हुई आवाज गंभीर बीमारी की संकेत, इस तरह रखें ख्याल
सिर्फ अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है औषधीय गुणों से भरपूर, अतिसार से लेकर कब्ज में मिलेगी राहत
मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की होती है ये पहचान, ऐसे जानें आप कितने हैं मेंटली फिट?
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
मजबूत रीढ़ के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें पूर्ण भुजंगासन
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन
गर्भावस्था में कब्ज से परेशान? जानिए इसके पीछे का कारण और आसान उपाय
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
तनाव से राहत के साथ पाचन मजबूत करता है त्रिकोणासन, लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए फायदेमंद
कमर दर्द और रीढ़ की जकड़न से छुटकारा दिलाए चक्रासन योगासन
गर्मियों में नाक की नमी कम होने से बढ़ता है नोज ब्लीडिंग का खतरा, ये करें उपाय
पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड
गर्भावस्था में हाथ, पैर या चेहरे में सूजन? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय
ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?
‘एक्वा योग’ से बेहतर होगी सेहत, शारीरिक समस्याओं की छुट्टी तो मिलेगी मानसिक शांति
गर्मी में क्यों तेजी से बढ़ता है पित्त दोष? जानें कारण से लेकर आयुर्वेदिक उपाय
प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों को मिलेगी नई मजबूती
देखें आज 16/04/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope