• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज दोपहर बाद मुंबई लाया जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, घर पर फैंस का तांता

Sridevi body to be brought back in Anil Ambani aircraft - Mumbai News in Hindi

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज भारतीय उद्योगपति अनिल अंबानी के विमान से मुंबई लाया जाएगा। अंबानी का विमान दुबई पहुंच चुका है। दुबई प्रशासन की ओर से हरी झंडी मिलते ही श्रीदेवी के शव को लेकर यह जेट मुंबई आ जाएगा। माना जा रहा है कि दोहपर तीन बजे तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के वर्सोवा में श्रीदेवी के बंगले पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके चलते श्रीदेवी के बंगले के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उनकी आखिरी झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर लोगों का तांता लगा हुआ है। रिलायंस ट्रांसपोर्ट एंड ट्रैवल लिमिटेड के 13 सीटों वाले निजी विमान (एम्ब्राएर-135बीजे) ने रविवार अपराह्न् लगभग 1.30 बजे मुम्बई से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर और उनके परिजनों के आज दोहर बाद तक मुम्बई पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार रात लगभग 11 बजे अभिनेत्री श्रीदेवी को ह्रदयाघात होने पर पास के राशिद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

अभिनेत्री सोनम कपूर के रिश्ते के भाई मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में थीं। अभिनेत्री को मिस्टर इंडिया, नगीना, सदमा, चालबाज, चांदनी, खुदा गवाह जैसी कई बॉलीवुड व अन्य भारतीय फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। साल 2012 में 15 साल बाद इंग्लिश विंग्लिश से बॉलीवुड में वापसी करने वाली पद्मश्री पुरस्कार विजेता अभिनेत्री की अंतिम फिल्म 2017 में आई मॉम थी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sridevi body to be brought back in Anil Ambani aircraft
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sridevi, indian industrial magnate, anil ambani, aircraft to dubai, bollywood actor, sridevi kapoor, sridevi body, dubai police, mumbai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved