• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई में रफ्तार का कहर, सड़क किनारे सो रहे शख्स को वाहन ने कुचला, पुलिस चालक की तलाश में जुटी

Speed ​​wreaks havoc in Mumbai, vehicle crushes man sleeping on roadside, police on the lookout for driver - Mumbai News in Hindi

मुंबई । मुंबई के विले पार्ले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे सो रहे 55 वर्षीय शख्स को एक जेसीबी ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जुहू पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। जुहू पुलिस के मुताबिक, नंबाकबंदी करते समय एक शख्स उनके पास आया और उसने बताया कि एक व्यक्ति खून से लतपथ सड़क किनारे पड़ा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरा चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी को देखा गया। चालक ने रिवर्स लेते समय सड़क किनारे सो रहे शख्स पर जेसीबी को चढ़ा दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में शुरू कर दी है।
बता दें कि इसी साल जनवरी में नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया था। तेज रफ्तार वाहन चालक ने दो लोगों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह हादसा एक सीसीटीवी में कैद हो गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Speed ​​wreaks havoc in Mumbai, vehicle crushes man sleeping on roadside, police on the lookout for driver
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, man, sleeping, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved