• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई में लखपति दीदियों से मिले शिवराज सिंह चौहान, बोले-बहनों से कनेक्शन भी दिल का, बातचीत भी दिल से

Shivraj Singh Chouhan Meets Lakhpati Didi in Mumbai; Says Connection and Conversation with Sisters Come from the Heart - Mumbai News in Hindi

मुंबई । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मुंबई में लखपति दीदियों और स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ संवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, "बहनों से कनेक्शन भी दिल का, कन्वर्सेशन भी दिल से। आज मुंबई में लखपति दीदियों और स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ संवाद किया। बैंक लोन, कागजी प्रक्रिया सहित उनकी परेशानियां समझीं और अब बैंकरों के साथ बैठकर इनका समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।" शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश में कहा, "आज का दिन हमारे लिए सौभाग्य का दिन है। हम स्वयं सहायता दीदियों के साथ आज चर्चा कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि 3 करोड़ लखपति दीदियां बनाना है। अभी तक 2 करोड़ दीदियां लखपति दीदी बन चुकी हैं और बाकी दीदियां भी लखपति बनें, इसका अभियान लगातार जारी है।"
उन्होंने कहा कि लखपति दीदी बनने के लिए बिजनेस चाहिए और उसके लिए लोन चाहिए, इसमें बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आज हमने अपनी दीदियों के साथ चर्चा की। दीदियों ने बैंक से लोन मिलने की प्रशंसा भी की, लेकिन कठिनाइयों को भी बताया है।
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आज मुंबई में बैंकर्स की बैठक है। उस बैठक में बैंकर्स के साथ इन कठिनाइयों को रखकर इनका समाधान ढूंढेंगे। दीदियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन बनाई जाएगी। जिनको बैंक से लोन लेने में तकलीफ होती है, दिक्कत आती है, वे उस हेल्पलाइन पर अपनी समस्याएं बताएंगी तो उसका समाधान करने का तत्काल प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी दीदियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि लखपति दीदी योजना भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं की वार्षिक घरेलू आय को बढ़ाकर कम से कम 1,00,000 रुपए या उससे अधिक करना है। यह योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत चलाई जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shivraj Singh Chouhan Meets Lakhpati Didi in Mumbai; Says Connection and Conversation with Sisters Come from the Heart
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lakhpati didi, shivraj singh chouhan, mumbai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved