• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘शरद पवार महाराष्ट्र के मढ़ा से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव’

Sharad Pawar to contest LS election from Madha in Maharashtra - Mumbai News in Hindi

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार महाराष्ट्र के मढ़ा निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि इसकी आधिकारिक घोषणा बहुत जल्द की जाने की उम्मीद है। इससे सप्ताह भर से चल रही अटकलों पर विराम लग जाएगा। हालांकि, राकांपा के एक राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ‘पवार की लोकसभा के उम्मीदवारी पर अभी फैसला नहीं किया गया है।’ लेकिन, राज्य के एक वरिष्ठ नेता ने स्पष्ट तौर पर आईएएनएस से इसकी पुष्टि की।
शरद पवार (78) तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह केंद्र में रक्षा व कृषि मंत्री भी रहे हैं।
वर्तमान में पवार राज्यसभा सदस्य है। यह घटनाक्रम पवार के बीते दो सालों में बार-बार ‘चुनावी राजनीति’ छोडऩे की व पार्टी में अगली पीढ़ी को मौका देने की इच्छा जाहिर करने के बाद आया है। लेकिन, बीते सप्ताह उन्होंने फिर से चुनावी क्षेत्र में वापसी के संकेत दिए।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sharad Pawar to contest LS election from Madha in Maharashtra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sharad pawar, ls election, madha, maharashtra, शरद पवार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved