• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

NCP विलय को लेकर शरद पवार का खुलासा, बोले– अजित पवार भी चाहते थे एकजुट हो पार्टी

Sharad Pawar reveals details about NCP merger, says Ajit Pawar also wanted the party to unite - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि दोनों धड़ों को एक करने की इच्छा अजित पवार की भी थी और इस दिशा में बातचीत लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी थी। शरद पवार के मुताबिक, अजित पवार, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल के बीच लगातार संवाद चल रहा था और सभी इस बात पर सहमत थे कि पार्टी का एकीकरण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को औपचारिक रूप से विलय की घोषणा करने की योजना थी, लेकिन इससे पहले ही अजित पवार का असामयिक निधन हो गया। शरद पवार ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस प्रक्रिया को पूरा करने का फैसला हो चुका था, वह ऐलान तक नहीं पहुंच सकी। अजित भी चाहते थे कि दोनों एनसीपी एक साथ आएं।”
सूत्रों के अनुसार, 17 जनवरी को बारामती में शरद पवार और अजित पवार के बीच एक अहम मुलाकात हुई थी। इस बैठक को लेकर मीडिया में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों नेताओं के बीच पार्टी के विलय पर गंभीर चर्चा हुई थी। इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया था।
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के करीब 11 दिन बाद अजित पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद पार्टी एकीकरण की प्रक्रिया अधूरी रह गई, जिसे लेकर अब राजनीतिक गलियारों में फिर से चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sharad Pawar reveals details about NCP merger, says Ajit Pawar also wanted the party to unite
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ncp, sharad pawar, ajit pawar, ncp merger, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved