मुंबई। मुंबई में वर्ष 1993 में हुए सिरियल बम ब्लास्ट के दोषियों अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम सहित पांच को आज मुंबई की विशेष टाडा अदालत सजा सुनाएगी। ज्ञातव्य है कि मुंबई बम धमाकों में अबु सलेम सहित पांच लोगों को टाडा कोर्ट दोषी ठहरा चुका है, सजा का ऐलान आज होगा। ज्ञातव्य है कि मुंबई सिरियल बम धमाकों में टाडा कोर्ट ने अबु सलेम ताहिर मर्चेन्ट, फिरोज खान, करीमुल्ला शेख और रियाज सिद्दिकी को दोषी ठहराया गया था। वहीं इस मामले में एक आरोपी मुस्तफा डोसा की मौत हो चुकी है। अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम को प्रत्यर्पण संधि के तहत पुर्तगाल ने भारत को सौंपा था। ज्ञातव्य है कि अबु सलेम पर कई मुकदमें चल रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सात आरोपियों पर चलाया गया था मुकदमा:
1993 मुंबई बम धमाकों में सात आरोपियों पर मुकदमा चलाया गया था लेकिन अब सिर्फ पांच ही बचे हैं। इनमें से एक आरोपी मुस्तफा डोसा की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत ना होने के कारण रिहा कर दिया गया। ज्ञातव्य है कि इस मामले में आरोपी रहे कय्युमशेख के खिलाफ पुख्ता सबूत ना होने की वजह से उसे रिहा कर दिया गया था।
अबु सलेम और रियाज सिद्दिकी के लिए उम्रकैद की मांग:
ज्ञातव्य है कि सीबीआई ने आरोपी अबु सलेम और रियाज सिद्दिकी के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की है। अबू सलेम पर इस पूरे हमले की साजिश में शामिल होने, अवैध तरीके से गैरकानूनी हथियार भारत मे लाने, इस हमले की तैयारी की लिए हर तरह की मदद करने, जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
फिरोज खान, ताहीर मर्चंट और करिमुल्ला खान के लिए फांसी की मांग:
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope