मुंबई। देश का शेयर बाजार (stock market) गुरुवार को हाहाकार मंच गया। क्योंकि शेयर बाजार में 462.80 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 462.80 अंक नीचे गिरकर 37,018.32 बंद हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले 2:58 पर सेंसेक्स 673 अंक नीचे 36,807.65 अंकों पर कारोबार करता देखा गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 166 अंक गिरकर 10,921 पर देखा गया। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती का असर भारतीय शेयर बाजार पर लगातार असर डाल रहा है। करीब एक दशक बाद ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान कर दिया। इसे ही बाजार के गोता लगाने की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
आज शेयर बाजार दोपहर के बाद हाहाकार मच गया है। आज सुबह से शुरुआती कारोबार में ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार सुबह 9.48 बजे 240.98 अंक फिसलकर 37,240.14 पर कारोबार करते देखा गया। निफ्टी भी लगभग इसी समय 37.40 अंकों की कमजोरी के साथ 11,048.00 पर कारोबार करते देखा गया।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope