• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को किया मैसेज

Salman Khan gets threat again, message sent to Mumbai Traffic Control Room - Mumbai News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड स्टार सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। इस बार मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में गुरुवार आधी रात के आसपास सलमान खान के लिए धमकी भरा मैसेज आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमकी के मैसेज में बताया गया है कि 'सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई' पर एक गाना लिखा गया है। धमकी के मैसेज में कहा है कि एक महीने के भीतर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा। उसकी हालत ऐसी जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा। अगर सलमान खान में हिम्मत है तो उसे बचा कर दिखाएं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाली की अभी पहचान नहीं हुई हैं। जानकारी के अनुसार, 22 दिनों में पांचवीं बार सलमान खान को धमकी मिली है। इससे पहले भी उन्हें जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिल चुकी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते दिनों भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस धमकी में सलमान खान को हिरण शिकार के मामले में बिश्नोई समाज मंदिर में जाकर माफी मांगने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई थी। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हम उन्हें जान से मार देंगे। हमारा गैंग अभी भी सक्रिय है।
बता दें कि बीते गुरुवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान को भी कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बांद्रा पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर फैजान खान को ढूंढ निकाला है।
मुंबई पुलिस ने रायपुर पहुंचकर फैजान खान से पूछताछ की। पूछताछ के बाद फैजान ने आईएएनएस बातचीत के दौरान कहा था कि दो नवंबर को मेरा फोन गुम हो गया था, जिसकी रिपोर्ट मैंने खामडीह पुलिस स्टेशन (रायपुर) में दे रखी है। मेरे घर पर स्थानीय पुलिस के साथ मुंबई से दो पुलिसकर्मी आए थे। उन्होंने मुझसे शाहरुख खान के धमकी मामले में करीब दो घंटे पूछताछ की। मुंबई पुलिस ने मुझे नोटिस दे दिया है और 14 तारीख को पूछताछ के लिए मुंबई बुलाया है। मैं मुंबई जाऊंगा। मैंने उनके साथ पूरा सहयोग किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salman Khan gets threat again, message sent to Mumbai Traffic Control Room
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: salman khan, mumbai traffic control room, mumbai traffic, salman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved