नई दिल्ली। यूनीसेफ ब्रांड एंबेसडर के तौर पर रोहिंग्या शरणार्थियों से बांग्लादेश में प्रियंका चोपड़ा के मिलने पर बीजेपी नेता विनय कटियार ने फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भारत छोडऩे को कहा है। रोहिंग्या शरणार्थियों पर कटियार ने कहा कि वे न सिर्फ दूसरों की जिंदगी छीन लेते हैं, बल्कि दूसरे लोगों का मांस भी खाते हैं। एक दिन भी खराब किए बिना उन्हें यहां नहीं रहने देना चाहिए। उन्हें इस देश से बाहर भगा देना चाहिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, प्रियंका चोपड़ा को वहां नहीं जाना चाहिए था, ये उनका निजी फैसला हो सकता है। लेकिन ये सही नहीं है, जिन लोगों को रोहिंग्याओं से सहानुभूति है, उन्हें इस देश में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
कटियार ने कहा कि रोहिंग्याओं ने बहुत सारे हिंदुओं को मारा है, इसलिए उनका जीना इस देश के लिए खतरनाक है।
काशी में विकास और विरासत का सपना धीरे-धीरे हो रहा साकार : पीएम मोदी
रुद्राक्ष सेंटर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री मोदी
'गदर 2' की सफलता से बेहद खुश धर्मेंद्र, कहा- 'किस्मत वाला होता है बाप वो...'
Daily Horoscope