• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी को थोड़ा अभ्यास करना चाहिए : शाइना एनसी

Rahul Gandhi should practice a little: Shaina NC - Mumbai News in Hindi

मुंबई । शिवसेना नेता शाइना एनसी ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। शाइना एनसी ने संजय राउत को आड़े हाथ लेते हुए कहा, “कभी वह संविधान पर सवाल उठा रहे हैं, कभी न्यायपालिका पर, कभी संसद पर, कभी चुनाव आयोग पर, कभी राजभवन पर। इन सबका जो सही मायने में काम है, वह इनकी नजरों में सवालों से घिरा हुआ है। मुझे लगता है कि इनको अब एक स्क्रिप्ट राइटर की जरूरत है, क्योंकि चुनाव खत्म हो चुका है और अब एक नया नैरेटिव बनाने की आवश्यकता है। यह सरकार जो काम कर रही है, वह देश के हित में है। अब जो हमने जनादेश स्वीकार किया है, वह कुछ लोगों को पच नहीं रहा है। यही वजह है कि यह कहा जा रहा है कि देश की जो संस्थाएं हैं, जैसे न्यायपालिका और चुनाव आयोग, दबाव में काम कर रही हैं।” राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर शिवसेना नेता ने उन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी, आपको थोड़ा अभ्यास करना चाहिए। आपको यह समझना चाहिए कि सावरकर कौन थे। श्रीकांत शिंदे जी ने संसद में एक सवाल उठाया था। उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी संविधान को कभी स्वीकार करती थीं या नहीं? क्या उन्होंने सावरकर को कभी स्वीकार किया था या नहीं? हम सावरकर जी के योगदान को लेकर गर्व महसूस करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने उनके योगदान को नजरअंदाज किया।"
उन्होंने कहा, “अब जब श्रीकांत शिंदे जी ने यह सवाल संसद में उठाया, राहुल गांधी जी खड़े हुए, लेकिन उन्हें समझ में नहीं आया कि क्या जवाब दें। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जब कांग्रेस के किसी सदस्य ने उन्हें जवाब देने के लिए प्रेरित किया, तब वे सभी अध्यक्ष के आसन के करीब चले गए। फिर राहुल गांधी जी ने कहा कि हां, मैंने अपनी दादी से सावरकर जी के बारे में पूछा था। आप ने पूछा, जब आप 10 साल के थे? ये जो पूरा भ्रम और अराजकता है, वह एक बात साफ कर देता है कि कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। जब आप संसद में सवाल का जवाब नहीं देते हैं, तो यह पूरा देश देख रहा है। राहुल गांधी जी, आपको यह समझना चाहिए कि जब आप सवालों का जवाब नहीं देते, तो लोग आपकी साख पर सवाल उठाते हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi should practice a little: Shaina NC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shaina nc, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved