• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देवेंद्र फडणवीस के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'लिख कर ले लो, जाति जनगणना होकर रहेगी'

Rahul Gandhi retort to Devendra Fadnavis statement - Mumbai News in Hindi

नई दिल्ली, । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की 'लाल किताब' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने 'लाल किताब' को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा था, इसके बाद अब कांग्रेस नेता ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फडणवीस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार बाबासाहेब के संविधान को दिखाना और जाति जनगणना के लिए आवाज उठाना नक्सली विचार है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "महाराष्ट्र के भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार बाबासाहेब के संविधान को दिखाना और जाति जनगणना के लिए आवाज उठाना नक्सली विचार है। भाजपा की ये सोच संविधान निर्माता महाराष्ट्र के सपूत डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान है।"
राहुल गांधी ने आगे कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र की जनता ने संविधान की लड़ाई लड़ी और महाविकास आघाड़ी को बड़ी जीत दिलाई। भाजपा द्वारा बाबासाहेब का अपमान महाराष्ट्र की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, वो कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी के साथ मिल कर हमारे संविधान पर किए गए हर हमले का पूरी ताकत से जवाब देकर उसकी रक्षा करेगी। भाजपा की ऐसी तमाम शर्मनाक कोशिशें नाकाम होंगी, लिख कर ले लो, जाति जनगणना हो कर रहेगी।"
बता दें कि फडणवीस ने बुधवार को सवाल किया था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भारत के संविधान की लाल प्रति दिखाकर क्या मैसेज देना चाहते हैं। भाजपा नेता ने राहुल पर अराजकता करने वाले दलों का गठबंधन बनाने का भी आरोप लगाया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi retort to Devendra Fadnavis statement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, devendra fadnavis, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved