मुंबई। कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने मंगलवार को अहमदनगर सीट के विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बगाडे को अपना इस्तीफा सौंपा। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनके बेटे सुजय विखे-पाटिल ने कांग्रेस छोडक़र और परिवार के पारंपरिक गढ़ अहमदनगर से आम चुनाव जीतकर सबको चौका दिया था।
पिता-पुत्र की जोड़ी विखे-पाटिल के अलावा, कांग्रेस के कई अन्य नेता हैं जो भाजपा में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि राज्य में अक्टूबर के आसपास महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव होने हैं।
(आईएएनएस)
चैत्र नवरात्रि के आगमन पर देश भर के मंदिरों में उमड़ी भीड़...देखे तस्वीरें
दिल्ली में पीएम के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 एफआईआर, 6 लोग गिरफ्तार
शक्तिशाली भूकंप के बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान में 9मौत
Daily Horoscope