मुंबई। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनंत के. हेगड़े ने यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने 80 घंटों के कार्यकाल में केंद्र के 40000 करोड़ रुपए वापस केंद्र को भेज दिए। उन्होंने कहा कि यह काम शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा की संभावित सरकार को, विकास कार्यों के लिए भेजी गई इस राशि का दुरुपयोग करने से रोकने के लिए किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हेगड़े ने उत्तर कन्नड़ में रविवार रात कथित रूप से कहा कि एक मुख्यमंत्री ने केंद्र से लगभग 40000 करोड़ रुपए पाए हैं। उन्हें (फडणवीस) पता था कि अगर कांग्रेस-राकांपा-शिवसेना की सरकार बनती है तो विकास के लिए भेजी गई इस राशि का दुरुपयोग किया जाएगा। इसलिए एक नाटक करने का निर्णय लिया गया। फडणवीस मुख्यमंत्री बने और 15 घंटों में उन्होंने 40000 करोड़ रुपए वापस केंद्र को लौटा दिए। उन्होंने कहा, आप सब जानते हैं कि महाराष्ट्र में हमारे नेता 80 घंटों के लिए मुख्यमंत्री बने।
इसके बाद फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह नाटक क्यों किया? क्या हमें नहीं पता था कि हमारे पास बहुमत नहीं है और फिर भी वे मुख्यमंत्री बने. हर कोई यही सवाल कर रहा है। फडणवीस ने अपने साथी नेता के आरोपों को तत्काल बकवास करार देते हुए उन्हें 100 प्रतिशत निरर्थक बताया। फडणवीस ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने (हेगड़े) क्या कहा.. मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया था। ऐसे सभी आरोप निराधार हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope