• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PM मोदी ने राफेल और सिख दंगों को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

नई दिल्ली। राफेल डील के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी काफी आक्रामक हो गई है। पार्टी और सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर संसद लेकर सडक़ तक कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला हो रहा है। बीजेपी राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है। संसद के भीतर बीजेपी ने इस मुद्दे पर हंगामा किया तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुणे से राफेल को लेकर हल्ला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में रिपब्लिक टीवी के समिट में राफेल डील के मुद्दे पर बोलते हुए विपक्ष के ‘दुष्प्रचार’ की कोशिशों को कठघरे में खड़ा कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के राफेल मामले में आए फैसले का हवाला देकर उन्होंने देश में बदवाल के तौर पर पेश किया। मोदी ने कहा, ‘हमारे यहां एक साइकॉलजी रही है कि जब कोई सरकार के खिलाफ अदालत में जाता है और उसके ऊपर आरोप लगाता है तो माना यही जाता है कि सरकार गलत होगी और आरोप लगाने वाला सही होगा। आम तौर पर हमारी मान्यता यही है। घोटाले हों, भ्रष्टाचार के आरोप हों तो यह मानसिकता रही है क्योंकि हमने यही देखा है। लेकिन, यह पहली बार हो रहा है कि सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सबसे बड़ी अदालत गए और अदालत ने उन्हें दो टूक जवाब मिला कि जो काम हुआ है वो पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ है, ईमानदारी से हुआ है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान से साफ है कि वो सीधे-सीधे पहले की कांग्रेसी सरकारों के कार्यकाल के दौरान घोटाले के लगे आरोपों को लेकर उन्हें कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की है कि कैसे सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील में उनकी सरकार पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया, जो कि 2014 के पहले ऐसा नहीं होता था। मोदी ने लोगों से सवाल भी किया कि ऐसा साढे चार साल पहले तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इस तरह भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में सुप्रीम कोर्ट इस तरह भी कर सकता है।
एक दिन पहले ही 1984 के सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के दोषी ठहराए जाने के फैसले को भी मोदी ने अपने कार्यकाल के साढ़े चार सालों में आए बदलाव का परिणाम बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, 1984 के सिख नरसिंहार के दोषी कांग्रेस नेताओं को सजा मिलने लगेगी, लोगों को इंसाफ मिलने लगेगा। आखिरकार यह परिवर्तन क्यों आया, देश वही है, लोग वही हैं, ब्यूरोक्रेसी वही है, साधन वहीं हैं, संसाधन वहीं है, फिर ऐसा परिवर्तन क्यों है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Narendra Modi in Maharashtra Updates : PM Modi attacks Congress on Rafale
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm narendra modi, narendra modi, congress, maharashtra, attacks, rafale, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved