मुंबई। फिल्म अभिनेता और बीजेपी से लोकसभा सांसद परेश रावल ने प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि पत्थरबाजों की जगह अरुंधति को आर्मी जीप से बांध देना चाहिए। परेश रावल ने ट्वीट कर कहा कि अरुंधति को जीप से बांध देना चाहिए। कई लोगों ने परेश रावल के ट्वीट को पसंद किया तो कई लोग इस पर कडी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेता परेश रावल बीजेपी से लोकसभा सांसद भी हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं अरुंधति राय एक प्रसिद्ध लेखिका हैं। ज्ञातव्य है कि अरुंधति कश्मीर पर अपनी अलग राय रखने के लिए जानी जाती हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों कश्मीर में एक व्यक्ति को आर्मी जीप से बांधकर घुमाने का मामला सामने आया था। कई संगठनों ने इसे मानवाधिकार का हनन बताया था।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope