• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक्टर अनिल और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन, जावेद अख्तर ने मुंबई पहुंचकर जताया शोक

Nirmal Kapoor, mother of actor Anil and film producer Boney Kapoor, passed away, Javed Akhtar reached Mumbai to express condolences - Mumbai News in Hindi

मुंबई | हिंदी फिल्म जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। अभिनेता अनिल कपूर और निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का आज शाम मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। निधन की खबर के बाद परिवार, रिश्तेदार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शोक व्यक्त करने के लिए उनके मुंबई स्थित घर पहुंचने लगे हैं। प्रसिद्ध गीतकार और लेखक जावेद अख्तर भी शोक व्यक्त करने के लिए निर्मल कपूर के आवास पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना जताई। निर्मल कपूर फिल्मी दुनिया की एक सम्मानित और आदरणीय शख्सियत थीं, भले ही उन्होंने कैमरे के सामने कभी काम न किया हो, लेकिन कपूर परिवार की नींव में उनका गहरा योगदान रहा है। उनके पति सूरिंदर कपूर खुद एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रहे हैं, और उनके बेटे बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर बॉलीवुड में दशकों से सक्रिय हैं।
शोक की लहर बॉलीवुड में:
निर्मल कपूर के निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई कलाकारों और निर्माताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
फिलहाल कपूर परिवार शोक में है और अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। संभावना है कि अंतिम संस्कार मुंबई में शनिवार को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nirmal Kapoor, mother of actor Anil and film producer Boney Kapoor, passed away, Javed Akhtar reached Mumbai to express condolences
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nirmal kapoor, mother, actor anil kapoor, film producer boney kapoor, passed away, javed akhtar, mumbai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved