रायगढ़। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के समुद्र तट पर बने बंगले को यहां प्रशासन ने शुक्रवार को नियंत्रित विस्फोट से ढहा दिया। नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के प्रमुख आरोपियों में शामिल है।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
किहिम बीच के नजदीक 33,000 वर्गफीट के बंगले के बाहर व भीतर 100 डायनामाइट छड़ों को रखा गया और कड़ी सुरक्षा के बीच पहला विस्फोट किया गया।
कुछ दिनों पहले बंगले के विभिन्न बिंदुओं पर नियंत्रित विस्फोट को अंजाम देने के लिए विस्फोटक लगाए गए थे।
कलेक्ट्रेट ने 25 जनवरी को पारंपरिक तरीके बुलडोजर व दूसरे हाथ के उपकरणों से बंगले को गिराने की प्रक्रिया की शुरुआत की थी, लेकिन यह एक धीमी प्रक्रिया साबित हुई। नीरव
नीरव मोदी 13, 700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। नीरव ने विशेष अदालत को जवाब भेजकर कहा था कि वह सुरक्षा कारणों से भारत नहीं आ पाएगा। नीरव वर्तमान में ब्रिटेन में रह रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच के आदेश को रखा बरकरार
Daily Horoscope