मुंबई। भारतीय नौसेना ने समुद्र में फंसी एक नौका के चालक दल के चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह नौका ज्वार भाटे के समय चट्टान से टकरा गई थी। नौका सोनिका में चालक दल के चार सदस्य सवार थे और यह सोमवार रात को ज्वार भाटे के दौरान चट्टान से टकरा गई थी। यह हादसा उस स्थान पर हुआ, जहां पर शिवाजी की प्रतिमा लगाने को योजना बनाई गई है।
नौका के नियंत्रण कक्ष से मुंबई पुलिस को फोन कर जानकारी दी गई जिसके बाद महिम से पुलिस का दल घटनास्थल पर सोमवार को रात लगभग 9.15 बजे पहुंचा। हालांकि, पुलिस का दल चट्टानों की वजह से नौका तर नहीं पहुंच पाया। इसके बाद नौसेना से सहायता ली गई और मुंबई पुलिस और नौसेना का संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope